नाबालिग प्रेमिका की हत्या कर लगाई टंकी से छलांग

सूत्रों के मुताबिक युवती के शव के पास कमर में पहना जाना वाला एक बेल्ट मिला। पुलिस मान रही है कि इसी बेल्ट से युवती का गला घोंटा गया। उन्होंने बताया कि प्रेमिका की हत्या का आरोपी युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया और जान देने के लिये छलांग लगा दी। उसे गंभीर हालत में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूत्रों ने मामले की शुरूआती जांच के हवाले से बताया कि काजू और पिंकी पिछले दो महीने से साथ रह रहे थे। उन्होंने बताया कि पिंकी की मां ने कथित तौर पर काजू को अपनी बेटी से दूर होने को कहा था और उसे इस सिलसिले में धमकाया भी था। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications