अमेरिका के साथ समझौते पर आस्ट्रेलिया को चीन की चेतावनी

अमेरिका के साथ सैन्य समझौते पर आस्ट्रेलिया को चीन ने दी चेतावनी आस्ट्रेलिया की पहली आधिकारिक यात्रा पर गये अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कल आस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड से मुलाकात की थी और पांच वर्ष के अंदर उत्तरी सीमा पर 2500 अमेरिकी मरीन सैनिकों को तैनात करने की योजना का खुलासा किया था।
उन्होंने चीन और भारत के प्रभुत्व वाले एशिया-प्रशांत क्षेत्र में आस्ट्रेलिया के रणनीतिक महत्व को माना था। चीन के सरकारी समाचार पत्र पीपुल्स डेली ने अपने एक संपादकीय में कहा कि आस्ट्रेलिया और अमेरिका के बीच हुए नए रक्षा समझौते ने आस्ट्रेलिया के लिये एक सुरक्षा खतरा उत्पन्न कर दिया है। पत्र ने कहा कि आस्ट्रेलिया निश्चित रूप से चीन को मूर्ख नहीं बना सकता। चीन के लिये इससे अलग रहना असंभव है। फिर चाहे आस्ट्रेलिया चीन की सुरक्षा के महत्व को कम करने के लिये कुछ भी करे।












Click it and Unblock the Notifications