दिल्ली में कार से किया हजारों का माल साफ

दिल्ली राजपुर रोड निवासी प्रॉपर्टी डीलर दीपेंद्र शर्मा वरना कार आसिफ चलाता है। दीपेंद्र बुधवार को प्रॉपर्टी देखने गाजियाबाद आए थे। ब्रीफकेस कार में छोड़कर दीपेंद्र प्रॉपर्टी देखने एक व्यक्ति के साथ चले गए, जबकि आसिफ कार में बैठा रहा। आसिफ ने पुलिस को बताया कि चौधरी मोड़ के नजदीक उसने कार खड़ी की हुई थी, तभी कार के शीशे को खटखटाकर उसे एक लड़के ने बताया कि कार की टंकी से तेल निकल रहा है। वह कार से उतरकर कार के नीचे देखने लगा, मगर तेल नहीं निकल रहा था। वह कार में आकर वापस बैठ गया। इसके बाद वह पटेलनगर पहुंचा।
पटेलनगर में दीपेंद्र ने देखा कि कार में ब्रीफकेस नहीं है। तब उसने पुलिस को सूचना दी। पहले दीपेंद्र ने ब्रीफकेस में 2 लाख रुपये बताए थे, बाद में रिपोर्ट में 10 हजार रुपये लिखाए हैं। इंस्पेक्टर का कहना है कि ऐसा लगता है कि जब आसिफ को लड़के ने टंकी से तेल गिरने की बात कही, तभी कार से ब्रीफकेस उड़ा लिया गया होगा। पहले भी यहां इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications