यूपी का विभाजन कर जनता को बेवकूफ बना रही हैं माया: मुलायम

हमेशा से प्रदेश के पुनर्विभाजन के विरोध में रही समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा कि मायावती ने यह कदम मासूम जनता को बेवकूफ बनाने के और अपनी रोटी सेंकने के लिये उठाया है। श्री यादव ने कहा कि सपा प्रदेश के विभाजन को लेकर हमेशा से विरोध करती आई है और मायावती के इस फैसले का हर स्तर पर विरोध करेगी। श्री यादव ने कहा कि हम किसी भी कीमत पर यूपी का बंटवारा नहीं होने देंगे।
आपको बताते चलें कि मायावती ने इस संबंध में कहा था कि छोटे राज्यों का गठन जरुरी है क्योंकि छोटे राज्यों में विकास को गति मिलती है। मायावती के इस कथन पर मुलायम सिंह ने कहा कि छोटे राज्यों के गठन से विकास का कोई संबंध नहीं है, विकास तो सरकार के इरादों पर निर्भर करता है। मुलायम सिंह ने कहा कि बसपा मुखिया हमेशा से ही समाज में भेद पैदा करने की राजनीति करती है और राज्य को चार भागों में बांटने का फैसला उसी गंदी और ओछी राजनीति का हिस्सा है।
मायावती राज्य का विभाजन राजनीतिक साजिश के तहत कर रही हैं या फिर सच में इसके पीछे विकास एक बड़ा कारण है? अगर मायावती सूबे का विकास चाहती है तो आज से साढ़े चार साल पहले वह कहां थीं? इन सारे सवालों का जबाब हम आपसे जानना चाहते हैं। अपनी कीमती जबाब हम तक पहुंचाने के लिये नीचे दिये गये कमेंट बाक्स में लिखें। हमें आपके बहुमुल्य जबाब का इंतजार रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications