ऑनर किलिंग मामले में 15 को सजा ए मौत, 20 को उम्र कैद

उल्लेखनीय है कि 20 साल पूर्व एक लड़की और दो लड़कों की सिर्फ इस बात पर हत्या कर दी गई थी क्योंकि उनमें से एक लड़का लड़की से प्यार करता था और दूसरा उन दोनों को मिला देना चाहता था। पहले तो प्रेमी युगल गांव छोड़कर फरार हो गये थे मगर जब वह वापस गांव लौटे तो गांव वालों ने उन्हें कबूल नहीं किया और पंचायत ने हत्या कर देने की फरमान सुना दी।
20 साल पूर्व इस दहला देने वाली वारदत में 54 लोगों को आरोपी बनाया गया था। लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद और अदालती कार्रवाई के बाद मथुरा के स्थानीय अदालत ने 15 लोगों को फांसी की सजा और 20 लोगों उम्र कैद की सजा सुनाई है। मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट ने कुछ माह पूर्व ही ऑनर किलिंग के मामले में सजा ए मौत देने के आदेश जारी किये थे।












Click it and Unblock the Notifications