राहुल ने यूपी वालों को बोला भिखारी तो माया को याद आया स्वाभिमान

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने देर रात अपने बयान जारी करके कहा कि जो लोग रोजी-रोटी के लिए प्रदेश को छोड़कर दूसरी जगह जाते हैं उनके लिए राहुल का यह बयान काफी अपमानजनक है। राहुल गांधी ने जो कुछ भी कहा वो मर्यादा के खिलाफ है।
जो कुछ भी हो रहा है उसके लिए भी जिम्मेदार केवल कांग्रेस पार्टी ही है क्योंकि उसी ने लंबे समय तक देश में शासन किया है और उसी ने ऐसे हालात पैदा कर दिये है जिसकी वजह से यूपी के लोगों को अपने गुजर-बसर के लिए दूसरे प्रदेशों में जाना पड़ रहा है।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी के लोग स्वाभिमानी है, इसलिए तो वो दूसरी जगह अपने मेहनत के बल पर कमाने गये हैं अगर उन्हें भीख ही मांगनी होती तो वह दूसरे प्रदेश में क्यों जाते? राहुल को इस बात के लिए उनसे माफी मांगनी चाहिए। साथ ही बसपा नेता यह भी कहा कि दूसरों पर कीचड़ उछालने के बजाय राहुल गांधी पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखे कि उनकी पार्टी देश में क्या गुल खिला रही है।












Click it and Unblock the Notifications