भारतीयों के लिए राहत की खबर, सस्ता होगा पैट्रोल

Petrol
नई दिल्ली। मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए एक राहत भरी खबर हो सकती है क्योंकि हो सकता है कि शीतकालीन सत्र से पहले पैट्रोल के दाम कम हो जायें। इसी महीने की 17 तारीख यानी 17 नवंबर से पेट्रोल 2 रूपए प्रति लीटर सस्ता हो सकता है। हालांकि यह खबर आज टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित हुई है लेकिन वनइंडिया ने 1O तारीख को ही यह खबर प्रकाशित की थी आने वाले दिनों में पैट्रोल करीब 2 रूपये सस्ता हो सकता है।

खबर है कि सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल के दाम घटाने की तैयारियां कर चुकी है। अगर ऐसा होता है तो महंगाई से दिन-रात जूझ रहे लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।

जून 2010 के बाद यह पहला मौका होगा, जब पेट्रोल सस्ता होगा। पिछले 15 दिन में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। इसी के चलते सरकारी तेल कंपनिया पेट्रोल के दामों में कमी की तैयारी कर रही है। संसद का शीतकालीन सत्र 22 नवंबर से शुरू हो रहा है।

सरकार की प्राथमिकता यही होगी कि वो इस सत्र में सकारात्मक काम कर सके क्योंकि पिछले सत्र में संसद में विपक्ष के हंगामे के कारण कोई काम हो ही नहीं पाया इसलिए विपक्ष इस बात हौव्वा ना बनाये इसी को रोकने के लिए सरकार पैट्रोल की बढ़ी कीमतों को कम करने में लगी हुई है।

आपको बता दें कि इससे पहले जब पैट्रोल के दाम बढ़े तो पीएम मनमोहन सिंह ने कहा था कि पेट्रोलियम पदार्थो के दाम कम करने के लिये तेल कंपनियों को अधिक सब्सिडी देने से सरकारी बजट पर बोझ बढ़ेगा और आखिर में इससे मुद्रास्फीति की स्थिति और खराब होगी।

मानमोहन सिंह ने यह भी कहा था कि यदि कच्चे तेल के दाम बढ़ते हैं तो हमें या तो घरेलू बाजार में खुदरा कीमतें बढ़ानी होंगी या फिर तेल कंपनियों को बढ़ी कीमतों को पेट्रोलियम क्षेत्रों के दूसरे क्षेत्रों में मदद कम कर स्वयं वहन करने के लिये कहा जायेगा अथवा सरकार को बजट से तेल कंपनियों को अतिरिक्त सब्सिडी उपलब्ध करानी होगी।

ज्यादा सब्सिडी देने से बजट की स्थिति और बिगड़ेगी और यदि बजट गड़बड़ाता है तो एक बार फिर से मुद्रास्फीति अपना सिर उठाने लगेगी। खैर इन सब परेशानियों के बीच में दाम घटने की खबर आ रही है अगर वाकई में ऐसा होता है तो देश की जनता जहां चैन की सांस लेंगी वहीं सरकार पर भी दवाब कम होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+