राहुल गांधी का पुतला फूंकने वाले 50 एसपी कार्यकर्ता गिरफ्तार

समाजवादी पार्टी का कहना है कि उत्तर प्रदेश में बसपा और कांग्रेस मिलकर सरकार बनाने वाली हैं। मायावती और राहुल गांधी एक-दूसरे का विरोध करके नौटंकी कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं को विरोध बंद करने के लिए कहा लेकिन ये कार्यकर्ता विरोध करते रहे। जिसके बाद पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
राहुल गांधी इस समय देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के चुनाव क्षेत्र रहे फूलपुर से ही अपना यूपी अभियान शुरू करने जा रहे हैं। पिछले लगभग ढ़ाई दशक से राज्य में कांग्रेस की सरकार नहीं है। इतना ही नहीं फूलपुर से भी कांग्रेस का पत्ता साफ हो चुका है। राहुल गांधी के इस मिशन को देखकर लगता है कि इस बार यूपी में चुनावों का मिशन पार्टी की तरफ से वहीं संभालेंगे। अब देखना है कि राहुल गांधी फूलपुर से लखनऊ तक का राजनीतिक सफर तय कर पाते हैं या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications