यूपी के युवा महाराष्ट्र में भीख मांग रहे, माया जेबें भर रहीं: राहुल

राहुल ने मनरेगा का जिक्र करते हुए कहा, "जब मैंने यूपी की महिलाओं से मनरेगा से बात की तो उन्होंने कहा कि हम जानते हैं, कि हम जानते हैं कि ऐसा कोई कानून है, लेकिन वो हमें नहीं मिलता। मनरेगा के नाम पर करोड़ों रुपए भेजा। लेकिन वो सभी पैसा बसपा के कार्यकर्ताओं ने हड़प लिया। हम दिल्ली गये हमने प्रधानमंत्री जी से कहा कि यूपी में कुछ नहीं मिल रहा है। गांव वालों ने बताया कि उन्हें मुंबई, दिल्ली और पंजाब जाना पड़ता है। यहां रोजगार नहीं। उसे कौन जवाब देगा। यहां की सरकार नहीं जवाब नहीं देगी तो कौन देगा। क्या भगवान जवाब देगा।"
राहुल ने आगे कहा, "मैं भट्टा परसौल गया। वहां महिलाओं के साथ बलात्कार हुआ, किसानों को गोली मारी। पूरे ग्रेटर नोएडा में जमीन छीनी जा रही है। किसान मर रहे थे, उन पर गोली चलायी जा रही थी। यहां की सरकार पीठ किये खड़ी थी। अगर किसान अपने हक और जमीन के लिए हक मांगता है तो यूपी की सरकार उसे नक्सली करार देती है। हमने पद यात्रा की हम लड़ गये। 52 दिन में हमने स्टैंडिंग कमेटी में नया बिल पेश किया। भूमि अधिग्रहण बिल। लोग उसका विरोध कर रहे हैं।"
बुनकरों की समस्याओं पर बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "अलीगढ़ में बुनकरों के पास गया। पता चला कि उनका उद्योग खत्म हो गया। गांव में लोगों ने बताया कि पहले यहां बिजनेस था, अब सब खत्म हो गया अब हम मजदूरी करते हैं। यूपी की सरकार तब भी पीठ किये खड़ी थी। हम प्रधानमंत्री जी के पास गये। हमने बुनकरों के लिए उनसे पैकेज की मांग की और उन्होंने 3000 करोड़ रुपए का पैकेज भेजा। बुनकरों ने बताया कि यह पैसा हमारे पास नहीं पहुंचेगा। क्योंकि कमेटियां पैसा चोरी कर लेंगी। हमने योजना बदल दी और सीधा बैंक खातों में भेजा। अगर नहीं भेजा होता तो वो भी बसपाई हड़प लेते।"
यूपी में जिधर भी देखो। भ्रष्टाचार है। थाने में एफाईआर, बच्ची से बलात्कार हुआ, एफआईआर लिखवानी है तो पैसा दो। पैसा नहीं तो एफआईआर नहीं दर्ज होगी। बनने से पहले पुल गिर जाते हैं। अगले दिन पूरा पुल गिर गया। मिड डे मील की बात होती है, तो भेजन स्कूल में नहीं जाता। पैसा मंत्रियों की जेब में जाता है। हजारों करोड़ रुपए केंद्र ने यूपी को भेजा। जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत। 1400 रुपए मिलता है प्रसव के दौरान, महिला को। आरटीआई से पता चला कि यूपी में ऐसी महिलाएं हैं, जो साल में 52 बच्चे दे रही हैं। हर सप्ताह बच्चे पैदा कर रही हैं। यह तरीका अपनाया गया है पैसे के गोलमोल करने का। जब हमारे लोग थाने में जाते थे, कानून व्यवस्था नहीं थी। उलटा उन पर एफआईआर लॉज हो जाता था।
कांग्रेस पार्टी विकास की पार्टी है, हम प्रगति की बात करते हैं। हम भूत नहीं आपके भविष्य की बात करना चाहते हैं। हम फूड सिक्योरिटी बिल पास करने वाले हैं। उसके अंतर्गत हर हिन्दुस्तानी को भेजन का अधिकार मिलेगा। लेकिन सवाल यह उठता है कि यूपी में भोजन मिलेगा या नहीं। यूपी का भेजन आप खायेंगे या बसपा के कार्यकर्ता खायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications