122 जयंती पर जवाहरलाल नेहरू को देश्ा ने याद किया

श्रद्धासुमन अर्पित किये जाने के दौरान विद्यार्थियों के एक समूह ने देशभक्ति के गीत गाये। पिछले सप्ताह अस्वस्थ रहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ ही दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा और शहरी विकास राज्य मंत्री सौगत राय ने नेहरू को श्रद्धांजलि दी।
चालीस मिनट का समारोह खत्म होने के समय विद्यार्थियों के बैंड की धुनों के बीच प्रतिभा, अंसारी, सिंह, सोनिया और शीला ने आसमान में तिरंगे गुब्बारे छोड़े। नेहरू को जब ये नेता श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे, तब विद्यार्थियों ने बैंड की धुनों पर देशभक्ति के गीत गाये। नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। उनके पिता मोतीलाल नेहरू और मां स्वरूप रानी थीं। प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती को देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
जवाहर लाल नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार था इसलिए उनकी जयंती बाल दिवस के रूप में मनायी जाती है देश्ा भर के स्कूलों में बाल दिवस को धूम धाम से मनाया जाता है। तरह तरह के बालोत्सव का आयोजन करवाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications