भाभी को जीप से कुचलकर ट्रेन के आगे कूदा

Haryana : Young Man killed his Sister in law
भिवानी। लोहारू की ढाणी रहीमपुर में एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की पत्नी को पिकअप गाड़ी के नीचे निर्ममता से कुचलकर स्वयं ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। गंभीर अवस्था में उसे भिवानी के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि राजस्थान के भावठड़ी गांव के नानड़ का बास निवासी 33 साल की मोहिनी अपनी 12 साल की बेटी के साथ लोहारू आई हुई थी।

दोपहर बाद लोहारू में खरीदारी करके वापस अपने गांव जा रही थी। महिला के पति सूरत सिंह ने बताया कि जब वह निजी बस से गांव ढाणी रहीमपुर के बस स्टैंड पर उतरी तो वहीं पर पहले से इंतजार कर रहे उसके बड़े भाई संतोष ने अपनी पिकअप गाड़ी से मोहिनी को निर्ममता से कुचल दिया। इस दौरान उसकी 12 वर्षीय बेटी भी घायल हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी संतोष कुमार फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी ने बाद में जयपुर से लोहारू जाने वाली ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल होने पर उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद भिवानी रेफर कर दिया। जीआरपी चौकी इंचार्ज रणवीर ङ्क्षसह ने बताया कि जयपुर से लोहारू आने वाली गाड़ी के आगे आने से भावठड़ी निवासी संतोष को गंभीर हालत में भिवानी रेफर किया गया है। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+