व्हाइट हाउस के सामने फायरिंग, मौके से एके-47 बरामद

White House
वाशिंगटन। एक बड़ी खबर अमेरिका से जुड़ी हुई आ रही है, जहां के राष्ट्रपति बराक ओबामा के घर व्हाइट हाउस के बाहर कुछ अज्ञात लोगों ने फायरिंग की है। लगातार फायरिंग करने के बाद हमलवार अपनी गाड़ी छोड़कर वहां से निकलकर भाग गये।

स्टार न्यूज के मुताबिक घटना रात 9:04 बजे के आस-पास की है। इस घटना को जिसने सुना वह हत-प्रभ रह गया। जो खबर आ रही है कि उसके मुताबिक फायरिंग में 2 गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया।

हमले के बाद हमलावर एक गाड़ी वहीं छोड़कर भाग गए है। बरामद गाड़ी से एके-47 राइफल बरामद की गई है। जो गाड़ी बरामद हुई है वो होंडा कंपनी की है। इसमें मिली एके-47 में एक दूरबीन लगी हुई है, जिसका इस्तेमाल दूर तक निशाना लगाया जा सकता है।

वैसे आपको बता दें कि बराक ओबामा व्हाइट हाउस में नहीं है बल्कि वह कैलिफोर्निया में है। इस घटना के बाद एरिया में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। केवल अमेरिका ही नहीं इस घटना से विश्व के देशों में भी हड़कंप मच गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+