अग्निवेश को माफ करने के बारे में सोचूंगा : अन्ना हजारे

गौरतलब है कि बिग बॉस से बाहर निकल कर एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए स्वामी अग्निवेश ने कहा था कि अगर अन्ना को लगता है कि मैंने गलती की है, तो माफी मांग सकता हूं। अग्निवेश के इस बयान पर सावलिया निशान लग गये हैं कि आखिर उन्होंने माफी क्यों मांगी? क्या उन्होंने वाकई कोई गड़बड़ की थी?
यहां आपको बता दें कि रामलीला मैदान में अन्ना के अनशन के दौरान अग्निवेश की टीम अन्ना से भिंड़त हो गयी थी जिसके चलते वह अन्ना के आंदोलन से अलग हो गये थे। उसके बाद उनका एक वीडियो प्रकाश में आया था कि जिसमें वह अन्ना के आंदोलन में सरकार का भेदिया होने के आरोप कहते हुए पाया गया था। उस वीडियो में अग्निवेश किसी कपिल नाम के शख्स से टेलिफोन पर बात करते दिखाई दे रहे हैं, और किसी को सफेद हाथी कहते हुए पाये गये थे। इसी पर बाद में काफी बवाल हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications