किरण-केजरीवाल में खटपट, एक-दूसरे को नासमझ बताया

Arvind Kejriwal, Kiran Bedi
नई दिल्ली। अभी तक तो टीम अन्ना पर बाहर से वार हो रहे थे जिसे अन्ना टीम अलग-अलग सुलझा रही थी लेकिन इस बार मामला दूसरा है। इस बार अन्ना टीम के दो अहम सदस्य केजरीवाल और किरण बेदी ही आपस में भिड़ गये हैं और एक-दूसरे पर टिप्पणी करने लगे हैं।

हुआ यूं कि हवाई किराये में हेरा-फेरी का दंश सह रही पूर्व आईपीएस किरण बेदी ने पैसे लौटने की बात पर केजरीवाल ने कहा कि किरण बेदी ने बहुत जल्दबाजी की, उन्हें पैसे नहीं लौटाने चाहिए थे।

हालांकि केजरीवाल ने कहा था कि किरण ने जो किया, वह न तो चोरी है, न ही भ्रष्टाचार के दायरे में आता है। वह सिर्फ़ तकनीकी अनियमितता थी, जो वह समझ नहीं पायी।

जिसके जवाब में किरण बेदी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है, उनका कहना है कि केजरीवाल ने अगर पूरा मामला समझा होता, तो वे ऐसा जवाब नहीं देते। यहां आपको बता दें कि आजतक से बातचीत में जब केजरीवाल से किरण बेदी के किराया विवाद के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि किरण को ऐसा नहीं करना चाहिए था।

केजरीवाल और किरण बेदी के बयान यह बात साबित करते है कि कहीं ना कहीं टीम अन्ना में कुछ तो गड़बड़ है जो टकराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। हालामकि केजरीवाल ने कही कहा था कि टीम अन्ना को बदनाम करने के लिए सत्तासीन यूपीए सरकार एड़ी-चोटी का दम लगा रही है। और तो और उन्होंने कहा कि वो साम,दम, दंड, भेद चारों चीजों से टीम अन्ना को तोड़ने में जुट गयी है।

लेकिन वहीं किरण बेदी और केजरीवाल खुलकर एक-दूसरे का विरोध करना उन लोगों के लिए मसाले का काम करेगा जो लंबे समय से कहते आ रहे हैं कि टीम अन्ना में फूट पड़ गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+