दिग्विजय सिंह ने पूछा, कौन है सच्चा, कौन है झूठा ?

Digvijay Singh
नई दिल्ली। अपनी तीखी टिप्पणी के लिए सियासी दलों के आंखो की किरकिरी बनें कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने आज टि्वट कर के एक नयी बहस का मौका दे दिया है। दिग्विजय सिंह ने लिखा है कि वह इन दिनों बहुत पशोपेश में हैं। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि वो किसे सच मानें और किसे झठ क्योंकि लोगों के बयान घड़ी-घड़ी बदलते रहते हैं। दिग्विजय सिंह का इशारा संघ प्रमुख मोहन भागवत और अंहिसावादी अन्ना हजारे के रिश्तों के लेकर हैं।

दिग्गी राजा ने लिखा है कि संघ ने पहले अन्ना से रिश्ते की बात कही, जब हल्ला मचने लगा तो वो पलट गये कि नहीं वह अन्ना के साथ नहीं है। यही नहीं उन्होंने कहा कि वह बहुत पहले से कहते आ रहे हैं कि अन्ना आंदोलन को आरएसएस का समर्थन मिला हुआ है। लेकिन उनकी इस बात के लिए उन्हें पागल, मानसिक बीमार और दानव करार दे दिया जाता है। अब मैं खुद पूछना चाहता हूं भाजपा, आरएसएस और अन्ना से, वह ही बता दें कि उनमें से सच्चा कौन है? झूठा कौन?

गौरतलब है कि गुरूवार को अन्ना को आरएसएस का ही अंग बताने वाले संघ प्रमुख मोहन भागवत गुरूवार को पलट गये कि उनका संगठन अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से जुड़ा हुआ नहीं है लेकिन अगर उन्हें जुड़ने को कहा गया तो वे इसमें हिस्सा जरूर लेंगे । उन्होंने कहा कि किसी भी स्वयंसेवक को भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से नहीं रोका गया है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+