पन्ना में मिला 37.68 कैरेट का बेशकीमती हीरा

उन्होंने कहा कि एनएमडीसी के मुंबई स्थित जौहरी अगले माह पन्ना पहुंचेंगे और इस हीरे की कीमत का आकलन करेंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले जून 2010 में इस खदान से 34.37 कैरेट का हीरा मिला था, जो यहां मिलने वाला अब तक का सबसे बड़ा हीरा बताया गया था। विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस 37.68 कैरेट के हीरे का मूल्य ढाई से पांच करोड़ रूपये के आसपास होगा।
पन्ना स्थित हीरा खदान में एनएमडीसी ने वर्ष 1968 में काम शुरू किया था और इसके बाद से यह खदान अनेकों बेशकीमती हीरे उगल चुकी है। इस खदान में वन अधिनियम के प्रावधानों की मंजूरी लेने के लिए वर्ष 2005 से 2009 के बीच कामकाज बंद रहा। क्योंकि यह खदान पन्ना राष्ट्रीय उद्यान एवं टाइगर रिजर्व के निकट स्थित है।












Click it and Unblock the Notifications