तिहाड़ से हिसार जेल आने के लिए रची फिरौती की साजिश

उक्त तीनों के इशारे पर मंगाली के सुनील उर्फ सोनू तथा बालावास निवासी रामफल ने शोरूम पर गोली चलाने की घटना को अंजाम दिया। शोरूम पर गोली चलाने के बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल कहीं छोड़कर अपने घर चले गए। सोमबीर, सुंदर तथा संदीप की दिल्ली इलाके में महिपालपुर तथा नरेला थाने के हत्या तथा हत्या प्रयास के मुकदमों में पेशी के दौरान इनकी मुलाकात होती रहती थी। इसी दौरान सोमबीर तथा सुंदर ने कहा कि वे तिहाड़ में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे इसलिए वे किसी तरह यहां से हिसार आना चाहते हैं।
संदीप ने उन्हें कहा कि तुम्हारे नाम से हिसार में एक फिरौती की एक वारदात को अंजाम देकर ऐसा किया जा सकता है। इसके बाद संदीप ने सुनील तथा रामफल से संपर्क कर शोरूम संचालक पर गोली चलाने के लिए कहा। वारदात के दौरान फेंके गए खत किससे लिखवाए गए इस बारे अभी पूरी तरह पता नहीं चल पाया। हालांकि यह खत हिसार में ही लिखा गया था।
गोली चलाने में शामिल सुनील तथा रामफल का कोई बड़ा आपराधिक रिकार्ड नहीं है। सुनील पर सिर्फ एक मारपीट का केस दर्ज है जबकि रामफल पर पुलिस रिकार्ड में कोई मामला दर्ज नहीं है।
मामला सुलझाने के लिए विशेष जांच टीम को बधाई दी तथा पुरस्कृत करने की बात भी कही। पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय दिनेश कुमार के नेतृत्व में सीआईए इंचार्ज राजपाल, शहर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह, एसआई गोपीचंद, एएसआई गुनपाल सिंह ने कड़ी मेहनत कर इस पेचीदा मामले को सुलझाकर हिसार पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है।












Click it and Unblock the Notifications