हरियाणा : 8 साल के बच्चे की अपहरण करके हत्या

गाजियाबाद के जलालपुर निवासी राजू अपने परिवार के साथ औरंगाबाद गांव में किराए के मकान पर रहता है। उसकी दो बेटियां व आठ साल का एक बेटा है। बुधवार रात को परिवार के सभी सदस्य सो गए। राजू के अनुसार उन्होंने सुबह अपने आठ साल के पुत्र भवानी को देखा तो वह बिस्तर पर नहीं था। इसके बाद उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू कर दी।
काफी तलाश करने के बाद गांव के तालाब के पास कुएं में उनके पुत्र का शव पड़ा हुआ मिला। तुरंत ही घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची ओर शव को कुएं से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल में ले आई। राजू ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसे पूरा शक है कि जिसने उसका मोबाइल फोन लिया है, उसी ने उसके पुत्र की हत्या की है।
पुलिस ने राजू के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सदर थाने के सब इंस्पेक्टर रघुबीर सिंह के मुताबिक पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है। आखिर मोबाइल फोन चोरी क्यों किया गया ओर भवानी की किन कारणों से हत्या की गई है, इसका खुलासा आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद ही किया जा सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications