खून पर भारी वफादारी, राहुल के चलते फारुक ने भाई से मांगा इस्तीफा

इसके अलावा उन्होंने कश्मीर के भारत में विलय को अस्थायी बताया था। और तो और बात उस समय ज्यादा बिगड़ गयी जिस समय कमाल ने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को निशाना बना लिया। कमाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की सरकार राहुल गांधी के भरोसे नहीं चल रही है। बस उनका कहना था कि फारूख ने तुरंत फरमान जारी कर दिया।
फारुक अब्दुल्ला ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन को बनाए रखने के लिए वह किसी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करेंगे। जबकि कमाल ने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ के पेश किया गया है। खैर बात तो निकल चुकी है इसलिए देखना दिलचस्प होगा कि कमाल मुस्तफा इस्तीफा देते हैं कि नहीं।












Click it and Unblock the Notifications