किस्मत ने खाई पलटी तो बैंक में नौकर बन गया ग्रीस का पीएम

लुकास पापाडेमॉस किसी भी राजनीतिक पार्टी से जुड़े हुए नहीं थे। ग्रीस की प्रधानमंत्री की गद्दी पर वे अपनी काबिलियत की वजह से ही पहुंचे हैं। इस समय ग्रीस की अर्थव्यवस्था खराब दौर से गुजर रही है। ऐसे में ग्रीस को लुकास से बेहतर लीडर कोई मिल नहीं सकता था। जिस वजह से ग्रीस की अर्थव्यवस्था के डूबते जहाज की बागडोर लुकास के हाथ में दे दी गई।
लुकास अब जॉर्ज पापेंद्रिउ का स्थान लेंगे जिन्होंने ग्रीस की डावांडोल अर्थव्यवस्था को संभाल न पाने की वजह से अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। लुकास के बारे में बात करें तो वे इस समय तक संसद के सदस्य भी नहीं हैं। अब देखना है कि लुकास किस तरह से ग्रीस की डूबती हुई अर्थव्यवस्था को कितना सहारा दे पाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications