यूपी की जनसभाओं में शामिल होंगे भाजपा के कई वरिष्ठ नेता

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि कलराज मिश्र के नेतृत्व में चल रही जनस्वाभिमान यात्रा के दौरान 13 नवम्बर को हरदोई में होने वाली जनसभा को लोकसभा में पार्टी एवं प्रतिपक्ष के नेता सुषमा स्वराज भी संबोधित करेंगी। उन्होंने बताया कि राजनाथ सिंह के नेतृत्व में चल रही यात्रा के दौरान पडरौना में बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी भी संबोधित करेंगे।
पाठक ने बताया कि दोनों यात्राओं के दौरान होने वाली जनसभाओं को पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी और भाजपा महिला मोर्चे की राष्ट्रीय अध्यक्ष स्मृति ईरानी भी संबोधित करेंगी। उन्होंने बताया कि क्रमश: बहराइच और हमीरपुर से राजनाथ सिंह एवं कलराज मिश्र के नेतृत्व में शुरू हुई जनस्वाभिमान यात्रा के दूसरे चरण का समापन एक साथ अयोध्या में होगा। जहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications