बयान से पलटे भागवत, कहा अन्ना संग हम नहीं

कोलकाता। एक बार फिर से बात सच और झूठ के बीच अटक गयी है। पहले अन्ना को आरएसएस का ही अंग बताने वाले संघ प्रमुख ने आज कहा कि उनका संगठन अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से जुड़ा हुआ नहीं है लेकिन अगर उन्हें जुड़ने को कहा गया तो वे इसमें हिस्सा जरूर लेंगे । उन्होंने कहा कि किसी भी स्वयंसेवक को भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से नहीं रोका गया है ।

गौरतलब है कि संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अन्ना हजारे से पुराने गहरे रिश्‍ता होने की बात कही है। कोलकाता में स्‍वयंसेवकों की एक रैली को संबोधित करते हुए संघ प्रमुख ने कहा कि संघ ने ही अन्‍ना हजारे को भ्रष्‍टाचार के खिलाफ आंदोलन शुरू करने के लिए कहा था। उन्‍होंने यह भी कहा कि अन्‍ना हजारे ने स्‍वयसेवकों को ट्रेनिंग भी दी थी। रामलीला मैदान में जब अन्‍ना हजारे सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू किए हुए थे उस समय संघ के हजारों स्‍वयंसेवक वहां मौजूद थे।

अभी तक अन्ना और अन्ना टीम की ओर से इस बात पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है, देखना दिलचस्प होगा कि अन्ना क्या प्रतिक्रिया देते हैं, फिलहाल भागवत का बयान लोगों के जेहन में बहुत सारे सवाल छोड़ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+