आडवाणी की यात्रा के लिए नहीं मिला मैदान

Lal Krishna Advani
हिसार। आदमपुर और रतिया विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर लागू आचार संहिता के नाम पर भाजपा के शीर्ष नेता लालकृष्ण आडवाणी की रथ यात्रा को लेकर हिसार में प्रशासन और भाजपा के बीच विवाद छिड़ गया है। खबर मिली है कि रथ यात्रा के स्वागत के लिए प्रशासन ने अभी तक मैदान और लाउड स्पीकर की अनुमति नहीं दी है।

यही नहीं, चुनाव आयोग रथयात्रा का खर्च भी भाजपा प्रत्याशी के चुनावी खर्च में जोडऩे की बात कह रहा है। हिसार के एसडीएम ने भाजपा जिलाध्यक्ष को पत्र लिख कर रथयात्रा के खर्च की जानकारी मांगी है। उधर, भाजपा के नाराज नेताओं ने इसे प्रदेश सरकार के इशारे पर किया गया काम करार दिया है। उनका कहना है कि आडवाणी की रथयात्रा पहले से घोषित थी। उपचुनाव से इसका कोई लेना देना नहीं। रथयात्रा दोनों विधानसभा क्षेत्रों में से कहीं भी नहीं जा रही।

हिसार के आदमपुर हलके में तो भाजपा का प्रत्याशी ही नहीं है। एसडीएम अमरदीप जैन की तरफ से जारी पत्र में आचार संहिता का उल्लेख करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रोफेसर कृष्ण लाल रिणवां को रथयात्रा में शामिल लोगों और वाहनों की संख्या, उनके नंबर, अनुमानित खर्च और भाजपा प्रत्याशी की जानकारी मांगी गई है। भाजपा महामंत्री वीरकुमार यादव ने प्रशासन पर प्रदेश सरकार से मिलीभगत करने का आरोप लगाते हुए कहा कि शासन के इशारे पर प्रशासन रथयात्रा में रोड़े अटका रहा है।

यात्रा समन्वयक वीर कुमार यादव ने बताया कि आडवाणी की रथयात्रा 12 नवंबर को झूंपा से हरियाणा में दोपहर दो बजे प्रवेश करेगी। यहां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण लाल गुर्जर और हजकां अध्यक्ष सांसद कुलदीप बिश्नोई स्वागत करेंगे। इसके बाद सिवानी में ढाई बजे, बड़वा में दो बजकर 45 मिनट पर और तीन बजे चौधरीवास में स्वागत समारोह के बाद यह रथयात्रा सवा तीन बजे हिसार पहुंचेगी।

यहां राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिमन्यु रथयात्रा का स्वागत करेंगे। इसके बाद साढ़े तीन बजे अग्रोहा, चार बजे फतेहाबाद में जनसभा और शाम छह बजे रथयात्रा सिरसा पहुंच जाएगी। यहीं पर यात्रा का रात्रि विश्राम होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+