मधुकोड़ा का दाहिना हाथ संजय चौधरी यूएई में गिरफ्तार
नई
दिल्ली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, जो जेल जेल की हवा काट रहे हैं, उनके लिए आने वाले दिन काफी मुश्किल भरे हो सकते हैं। क्योंकि उसके अहम सहयोगी संजय चौधरी को बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में गिरफ्तार कर लिया गया है । संजय चौधरी पर आरोप है कि वह पूर्व मंत्री कोड़ा द्वारा किए गए संदेहास्पद निवेशों के पीछे उनका हाथ है। id="toptextpromo">जो
खबरें टीवी पर आ रही है उसके मुताबिक संजय चौधरी के लिए लंबे अरसे से रेड कार्नर नोटिस जारी किया गया था। वह कोड़ा के अहम सहयोगियों में से एक है। यहां आपको बता दें कि साल 2009 से ही कोड़ा जेल में बंद है। उनके ऊपर धन शोधन, आय से अधिक संपत्ति और कर चोरी के मामले दर्ज है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>मिली
जानकारी के मुताबिक यह मधु कोड़ा ही थे जिन्होंने कोड़ा के अवैध धन को लाइबेरिया और यूएई जैसे देशों में निवेश करवाया था। इसके अलावा प्रत्यर्पण निदेशालय का गिरफ्तारी वारंट भी उसके खिलाफ लंबित पड़ा हुआ है। पिछले साल, सीबीआई ने कोड़ा और उनके दो सहयोगियों बिनोद सिन्हा और संजय चौधरी के खिलाफ आपराधिक षडयंत्र और भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत विशेष न्यायाधीश की अदालत में आरोप-पत्र दायर किया था।











Click it and Unblock the Notifications