मौत का सौदागर दाऊद भी मांगे दो गज जमीन

Dawood Ibrahim
मुंबई। जिसने ना जाने कितने लोगों को मौत की नींद सुला दिया, जिसके आतंक के चलते ना जाने कितनों के घर के चूल्हे बूझ गये, लोगों के चेहरे से मुस्कान छिनने वाला और आंखो में आंसू भरने वाले दरिंदे को भी अब दो गज जमीन की तलाश है। जी हां, हम बात कर रहे हैं खतरनाक डॉन दाऊद इब्राहिम की। लोगों को मरने के लिए दो गज जमीन की तलाश होती है लेकिन शायद दाऊद को जीते जी तो छोड़िये मरने के बाद भी यह नसीब नहीं होगी।

मुंबई में तबाही मचाने वाले डॉन दाऊद इब्राहिम अब अपने जीवन के अंतिम पड़ाव के लिए अपने ही देश में दो गज जमीन के लिए तरस रहा है। टीवी चैनलों के मुताबिक 56 साल के दाऊद जो कि अब दवाइयों पर चल रहा है ने अपने गुर्गों को आदेश दिया है कि उसकी मौत के बाद उसे दफनाने के लिए मुंबई या उसके जन्मस्थान खेड़ में कोई जगह तलाश करें। आपको बता दें कि दाऊद दिल का मरीज है। उसे दो बार खतरनाक दिल का दौरा भी पड़ चुका है। इस बात की पुष्टि मुंबई क्राइम ब्रांच के चीफ हिमांशु राय ने भी की है।

गौरतलब है मोस्ट वांटेड अपराधी और तड़ी पार की सजा पाये दाऊद 1993 में मुंबई में सीरियल ब्लास्ट का आरोपी है। उसमें 250 से अधिक लोग मारे गए थे। बाद में 2008 में मुंबई में हुए हमलों में भी उसने मदद की थी। बताया जा रहा है कि अब अपनी बीमारी के कारण वह कुछ ढीला सा पड़ गया है। इसी कारण वह अपने बच्चों की शादी भी जल्दी-जल्दी निपटा रहा है।

उसकी बड़ी बेटी की शादी क्रिकेटर जावेद मियांदाद के बेटे के साथ हुई है। दूसरी बेटी की शादी भी उसने उसके बाद तय डेट से काफी पहले ही कर दी थी थी। उसके एकमात्र बेटे की भी हाल ही में इंग्लैंड के एक बिजनेसमैन की बेटी से शादी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+