पाकिस्तान के साथ युद्धाभ्यास भारत के खिलाफ नहीं: चीन
बीजिंग।
इस्लामाबाद के बाहरी इलाके में पाकिस्तान और चीन संयुक्त युद्धाभ्यास करने जा रहे हैं और बीजिंग ने दावा किया है कि इसका लक्ष्य भारत पर दबाव बनाना नहीं है। सरकारी अखबार चाइना डेली में प्रकाशित चीन के रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि इस साल यह दोनों देशों की सेनाओं का पहला संयुक्त अभ्यास है और यह किसी तीसरे राष्ट्र के खिलाफ नहीं है। id="toptextpromo">इसका
लक्ष्य गैर परंपरागत सुरक्षा खतरों से निबटने और संयुक्त आतंकवाद निरोधक गतिविधियां शुरू करने के लिए दोनों सेनाओं की क्षमता बढ़ाना है। चाइना डेली में प्रकाशित इस बयान में अभ्यास की तिथि नहीं बतायी गयी है। भारतीय मीडिया में खबर आयी थी कि इस अभ्यास का लक्ष्य भारत पर दबाव बनाना है। चीन और पाकिस्तान ने पिछले साल चीन के निंक्सिया प्रांत में ऐसा अभ्यास किया था। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>चीन
ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से सटे झिनजियांग प्रांत में कई आतंकवाद निरोधक दस्ते तैनात कर रखे हैं। और अभी हाल ही में सुरक्षा एजेंसियों ने देश को पाकिस्तान से सतर्क रहने के लिए चेताया था। उनका कहना था कि पाकिस्तानी सेना सीमा की सुरक्षा बढ़ाकर देश में घुसपैंठ की तैयारी कर रहे है।











Click it and Unblock the Notifications