अन्ना के अर्जुन केजरीवाल ने बिहार लोकायुक्त बिल को किया खारिज

अब ताज्जुब यह हो रहा है कि जिस नीतीश कुमार के कसीदे पढ़ते हुए टीम अन्ना थक नहीं रही थी, उन्ही के लोकपाल बिल की अब आलोचना हो रही है। केजरीवाल ने बिहार कैबिनेट से पास लोकायुक्त कानून को खारिज कर दिया है।
स्टार न्यूज के मुताबिक बिहार के लोकायुक्त बिल में कहा गया है कि लोकायुक्त सरकार के अधीन होगा। सरकार की नियुक्ति, बर्खास्तगी और लोकायुक्त को हटाना सरकार के नियंत्रण में होगा। सरकारी अधिकारी के खिलाफ जांच करने के लिए सरकार से मंजूरी लेनी होगी। गलत आरोप लगाने वाले को दोषी अधिकारी जैसी छह महीने से पांच साल तक सजा का प्रावधान है।
इसके साथ ही आरोपी अधिकारियों को शिकायतकर्ता के खिलाफ मुफ्त सरकारी कानूनी सहायता मुहैया कराई जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि केन्द्र सरकार के बिल में भी ऐसा ही था, जिसका हमने विरोध किया था। यहां आपको बता दें कि बिहार कैबिनेट ने मंगलवार को लोकायुक्त कानून पास किया था, जिसे शीतकालीन सत्र में पेश किया जाना है।












Click it and Unblock the Notifications