उत्तराखंड जाने से पहले सोनिया ने हरिद्वार घटना पर शोक जताया

आपको बता दें कि अमेरिका से इलाज करा कर लौटीं यूपीए प्रमुख सोनिया गांधी आज पहली बार उत्तराखंड के चमोली जिले में जनता को संबोधित करेंगी। आज सोनिया गांधी उत्तराखण्ड में 125 किलोमीटर लंबी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की आधारशिला रखेगी। उसके बाद चमोली में सोनिया एक रैली को संबोधित करेंगी।
हालांकि सोनिया के इस कदम पर भाजपा ने गलत ठहराया है और कहा है कि सोनिया के हाथों परियोजना की आधारशिला रखना संविधान का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी किस नाते परियोजना की आधारशिला रख रही है। यह कांग्रेस की परियोजना नहीं है। अगर सोनिया की जगह मनमोहन सिंह को आधारशीला के लिए बुलाया जाता तो सही था।
आपको बता दें कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पांच साल में पूरी होगी। इस परियोजना से उत्तराखण्ड का गढ़वाल इलाका देश के अन्य हिस्सों से जुड़ जाएगा। परियोजना पूरी होने पर ऋषिकेश और कर्णप्रयाग के बीच आठ घंटे का रास्ता सिर्फ चार घंटे में ही तय हो सकेगा। गौरतलब है कि अगले साल उत्तराखण्ड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications