सोनिया गांधी फिट, राहुल को बड़ी जिम्मेदारी नहीं

Sonia Gandhi
दिल्ली (ब्यूरो)। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के अटकलों के बीच पार्टी ने पहली बार सार्वजनिक रूप से मुंह खोला है। पार्टी ने कहा है कि राहुल गांधी की भावी भूमिका को लेकर जो कयास बाजी चल रही है वह सिर्फ मीडिया की देन है। इसमें सच्चाई नहीं है और यह सिर्फ अनुमान पर आधारित है। पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ही है और वह पूरी तरह फिट हैं।

मंगलवार को कांग्रेस के मीडिया सलाहकार और वरिष्ठ नेता जनार्दन द्विवेद्वी ने कहा कि बेशक राहुल गांधी की कांग्रेस संगठन में भूमिका लगातार बढ़ रही है और ऐसा पार्टी के लोग भी चाहते हैं, पार्टी की कमान सोनिया गांधी के हाथों में है और कब क्या करना है इसका फैसला भी वे ही लेंगी। द्विवेदी के इस बयान से तो साफ हो गया है कि राहुल गांधी को भविष्य में कांग्रेस अध्यक्ष का बागडोर सौंपा जाना तो तय है मगर यह कब होगा इसका फैसला केवल सोनिया गांधी ही करेंगी। द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्त्ता चाहते हैं कि राहुल गांधी की भूमिका पार्टी में बढ़ती रहे।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही सोनिया गांधी अमेरिका से आपरेशन करा कर लौटीं और फिलहाल उनकी राजनीतिक सक्रियता पहले के मुकाबले थोड़ी सीमित है। इसी वजह से पार्टी के अंदर से लेकर सियासी गलियारे में राहुल गांधी को कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने से लेकर सोनिया से पूरी तरह पार्टी का उत्तराधिकार ग्रहण करने की चर्चाओं का बाजार गरम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+