गुजरात दंगों के सरदारपुरा कांड में 42 आरोपी बरी

गुजरात में 2002 में हुए गोधरा कांड के 2 दिन बाद सरदारपुरा गांव में जातीय दंगा हुआ था। जिसमें एक घर में आग लगा दी गई थी। जिसमें 20 महिलाओं सहित कुल 33 लोगों की मौत हो गई थी। गुजरात दंगों से जुड़े इस नरसंहार में 42 लोगों को सुबूतों के अभाव में बरी किया गया है। जबकि अन्य 31 को दोषी पाया गया है।
यह फैसला गुजरात की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया है। अब यह फैसला हाईकोर्ट में भी जा सकता है। कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि 73 में से 42 लोगों के खिलाफ पर्याप्त सुबूत नहीं है इसलिए उन्हें आरोपी नहीं ठहराया जा सकता है। सरदारपुरा कांड में इन सभी 73 लोगों पर हत्या की साजिश रचने, दंगा फैलाने और हत्या करने के मामले में मामला दर्ज किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications