पाकिस्तान के यु्द्व की रणनीति पर सेंध लगाएगा भारतीय निर्भय

पाकिस्तान सेना गुपचुप तरीके से भारत से सटी सीमा पर अपनी सैन्य ताकत बढ़ाता जा रहा है। 2003 में हुए युद्धविराम के बाद पाकिस्तान ने अब तक 162 बैरक और 97 अतिरिक्त निगरानी पोस्ट बना लिए हैं। एक संसदीय दल इस नतीजे पर पहुंचा है। संसदीय दल ने सरकार को कई सुझाव दिए हैं ताकि पाकिस्तान की तरफ से उठाए जा रहे कदमों के जवाब में भारत की तैयारी भी पुख्ता हो। आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने सुझाव दिया है कि सीमा से सटे भारत अपनी जमीन पर एक बांध बनाए।
समिति ने एक रिपोर्ट सौपी है जिसके मुताबिक पाकिस्तान ने सीमा पर ज़्यादातर निर्माण नवंबर, 2003 को युद्धविराम लगने की घोषणा के बाद पिछले 8 सालों में कराया है। भाजपा सांसद एम. वेंकैया नायडू की अगुवाई वाली समिति ने राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी को 3 नवंबर को यह रिपोर्ट सौंप दी है।
इस रिपोर्ट में भारत सरकार की तरफ से की जा रही तैयारी के अलावा कैबिनेट कमिटी ऑन सेक्योरिटी (सीसीएस) द्वारा बांध बनाए जाने पर सक्रियता से विचार किए जाने का जिक्र है। इसके अलावा जम्मू में सड़क के निमार्ण की बात कही गई है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सरकार ने संसदीय समिति के किसी निष्कर्ष पर कोई टिप्पणी नहीं की है। जिसमें सीमा के 60-62 किलोमीटर की लंबाई की रक्षा के लिए सिर्फ एक बटालियन (1,000 जवान) की तैनाती की जाती है, जिससे क्षमता पर असर पड़ रहा है। सीमा पर फ्लडलाइटों और तारों को जो खराब हो गयें है या हो सकते है को भी बदलने का सुझावे दिया गया है।
और वहीं दूसरी ओर भारत लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल निर्भय का परीक्षण करेगा, पाकिस्तान की क्रूज मिसाइल बाबर को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए। निर्भय की मार करने की क्षमता बाबर से दोगुनी है। निर्भय 1000 किलोमीटर तक दुश्मन के ठिकाने पर अचूक वार कर सकती है और बाबर की क्षमता महज 500 किलोमीटर है। निर्भय रडार की पकड़ से बाहर है। जनवरी-फरवरी में इस मिसाइल का परीक्षण होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications