सुप्रीम कोर्ट ने स्वामी अग्निवेश को सुनाई खरी खोटी

Social Activist Swami Agnivesh
दिल्ली (ब्यूरो)। एक तरफ जहां स्वामी अग्निवेश का आज बिगबास के घर में इंट्री हो रही है वहीं आज सुप्रीम कोर्ट ने अग्निवेश को खरी खोटी के साथ नसीहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने अमरनाथ यात्रा को 'पाखंड' करार देने वाले बयान के लिए स्वामी अग्निवेश को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्हें अपने शब्दों पर दोबारा गौर करना चाहिए, क्योंकि इससे लाखों लोगों की भावना आहत हुई है। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एचएल दात्तू और न्यायमूर्ति सीके प्रसाद की खंडपीठ ने मंगलवार को कहा कि उन्हें कोई भी बात कहने से पहले उस पर विचार कर लेना चाहिए कि इससे लोगों की भावनाएं न आहत हों।

कोर्ट ने कहा कि सार्वजनिक जीवन के लोगों को कोई भी बयान देने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए। कोर्ट का यह निर्देश अग्निवेश की उस याचिका पर सुनवाई के बाद आया है, जिसमें उन्होंने साल की शुरूआत में उक्त बयान पर हरियाणा के हांसी जिले में दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने का अनुरोध किया था। उल्लेखनीय है कि हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु जम्मू एवं कश्मीर में अमरनाथ यात्रा पर जाते हैं। अमरनाथ की पवित्र गुफा में हर साल बर्फ से शिवलिंग की आकृति अपने आप बनती है, जिसे लोग भगवान शिव के प्रतीक के रूप में देखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+