दिल्ली: इलाज में लापरवाही से महिला की मौत के बाद हंगामा

नोएडा के सेक्टर-34 में रहने वाले मूल रूप से खेड़ी गांव ग्रेटर नोएडा निवासी आदेश चौधरी की पत्नी प्रर्मिला बुखार से पीड़ित थी। चार दिन पहले उसे टाइफाइड होने की जानकारी देते हुए आदेश ने सेक्टर-34 स्थित सत्या मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शनिवार सुबह अचानक उसकी तबियत और बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में भर्ती किया, लेकिन दोपहर पौने एक बजे उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिजन आक्रोशित हो उठे और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।
अस्पताल के मालिक डॉक्टर नरेंद्र गुप्ता के चैंबर में घुस गए। जहां उन्होंने डॉ. नरेंद्र से उपचार के लिए बनाई गई फाइल मांगी, जिसे डाक्टर ने उन्हें देने से इनकार कर दिया। इस पर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि डॉक्टर ने अपने स्टाफ को अपने कमरे में बुला लिया और उन पर हमला करा दिया। हमले में आदेश और उसका दोस्त पर्थला निवासी संजय कुमार यादव घायल हो गया। संजय पर चाकू से वार किया गया है, जिसे उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रमिला की मौत के बाद अस्पताल में भर्ती अन्य मरीज भी तोड़फोड़ और हंगामे से सहम गए। मरीजों की देखभाल करने वाले उनके तीमारदार भी आक्रोशित परिजनों को देख चुपचाप खड़े रहे। अस्पताल का स्टाफ मारपीट और हंगामा होते ही अन्य मरीजों का हालचाल लेना भूल अपनी जान बचाने के लिए इधर से उधर घूमता रहा। चार घंटे तक अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। अस्पताल मालिक डॉ. नरेंद्र गुप्ता के मुताबिक मरीज बुखार बता कर भर्ती हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications