पुलिस वालों के फ्लैट पर चोरों का धावा

पुलिस के मुताबिक चोरों ने सोसाइटी के फ्लैट नंबर ए-23 एस का ताला तोड़कर लाखों रुपये का माल उड़ा लिया। फ्लैट के मालिक मनोज कुमार किसी काम से दिल्ली से बाहर गए थे। चोरों ने दूसरा निशाना फ्लैट नंबर-बी-9/टी को बनाया। फ्लैट पत्रकार ईशानी दत्ता का है। वारदात के समय ईशानी किसी काम से बेंगलूर गई थीं। चोरों ने इस फ्लैट से पांच सौ यूएस डॉलर के अलावा लाखों रुपये के जेवरात उड़ालिए। यह फ्लैट किसी पुलिसवाले का है। ईशानी किराए पर रहती हैं। इसी तरह चोरों ने बी-20 एस और सी-25 एस में वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने यहां से भी लाखों रुपये का माल उड़ाया।
वारदात के दौरान चोरों ने पड़ोसियों के फ्लैट की बाहर से कुंडी लगा दी। सवेरे जब वह सो उठे तो उन्हें मामले की जानकारी हुई। बाद में पुलिस और पीड़ित फ्लैट मालिकों को सूचना दी गई। पुलिस को सुबह सात बजे इसकी खबर पहुंची। पुलिस ने पहुंच कर कुंडी खोली । बताया जा रहा है कि सोसाइटी के गेट पर 24 घंटे सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं। पुलिस सोसाइटी के गार्डों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि पुलिस को शक है कि इस चोरी में किसी अपने की भूमिका है क्योंकि चोरों को कैसे पता था कि सिर्फ चार लोग बाहर गए हुए हैं। जो लोग बाहर गए हुए थे सिर्फ उनके घरों को ही निशाना बनाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications