मौन व्रत से अन्ना और हुए मजबूत

Anna Hazare
दिल्ली (ब्यूरो) दो महीने के भीतर 12 दिन का उपवास और 19 दिनों का मौन व्रत। अन्ना न केवल इससे मजबूत हुए बल्कि नैतिकता से और भी भर गए। गांधी जी ने भी कहा था कि जब भी आप के अंतर्मन में उधेड़बुन ज्यादा हो तो आप मौन व्रत का सहारा लें और फिर अपने अंदर झांकने का प्रयास करें। अंतरद्वंद्व स्वयं ही मिट जाएंगे। इसी कड़ी में महात्मा गांधी के इस मंत्र को अन्ना ने स्वीकार किया था। अन्ना ने आज ही गांधी जी की समाधि पर जाकर मौन व्रत भी तोड़ा। उस समय राजघाट पर भारत माता की जय के नारे लगे। उन्होंने कहा कि मौन व्रत से उनको ताकत मिली है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रभावी लोकपाल की मांग को लेकर आंदोलन करने वाले समाजसेवी अन्ना हजारे अपने गृहनगर रालेगण सिद्धि से गुरुवार रात को ही दिल्ली पहुंच गए थे। अन्ना सुबह करीब सात बजे राजघाट पहुंचे और 'भारत माता की जय" और 'वंदे मातरम' के उद्घोष के साथ ही अपना मौन व्रत तोड़ दिया। वह 16 अक्टूबर से ही मौन व्रत पर थे। 74 वर्षीय अन्ना शुक्रवार को लोकपाल विधेयक के मसले पर होने वाली स्थायी समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे।

यह दूसरा मौका होगा जब अन्ना और उनके सहयोगी समिति के सामने अपनी राय रखेंगे। उल्लेखनीय है कि अन्ना ने कुछ दिनों पहले ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लिखे एक पत्र में चेतावनी दी थी कि यदि शीतकालीन सत्र में एक प्रभावी लोकपाल विधेयक नही पारित किया गया तो वह सत्र के अंतिम दिन से दोबारा अनशन शुरू कर देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+