पीस पार्टी की महिला सदस्यों ने थामा सपा का हाथ

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सपा ने हमेशा ही महिलाओं को प्रोत्साहित किया है और कोशिश की है कि अधिक से अधिक महिलाएं संक्रिय राजनीति में आएं तथा प्रदेश की राजनीति में अपना योगदान दें। उन्होंने महिलाओं से राजनीति में आने की अपील की। इसअवसर पर उन्होंने मुस्लिम राजनीति पर भी अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि कांग्रेस ने हमेशा मुसलमानों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता यह तो जरूर कहती है कि वह मुस्लिमों की पक्षधर है और चाहती है कि मुसलमान तरक्की करें लेकिन हकीकत में ऐसा कुछ भी नहीं है।
इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां ने कहा कि सपा को नुकसान पहुंचाने के लिए ही साम्प्रदायिक ताकतों के इशारे पर पीस पार्टी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि सपा ही मुसलमानों की असली हमदर्द है और यदि मुसलमानों प्रदेश स्तर पर कुछ करना चाहते हैं तो उन्हें समाजवादी पार्टी का साथ देना होगा। इस मौके पर प्रदेश सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस और लोकदल के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।












Click it and Unblock the Notifications