लड़कियों को आत्‍मरक्षा की ट्रेनिंग की जरूरत: राष्‍ट्रपति

Pratibha Patil
लखनऊ। महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध जैसे छेड़खानी, बलात्‍कार, आदि पर चिंता जताते हुए राष्‍ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने कहा कि देश के कॉलेजों में लड़कियों को आत्‍मरक्षा की ट्रेनिंग दी जानी चाहिये। उन्‍हें जूडो, कराटे, बॉक्सिंग आदि की ट्रेनिंग दी जानी चाहिये, ताकि यदि कभी वे मुसीबत में फंसें तो डंट कर सामना कर सकें। राष्‍ट्रपति ने यह बात लखनऊ के आईटी पीजी कॉलेज के 125वें स्‍थापना दिवस समारोह में कही।

इस मौके पर राष्‍ट्रपति ने लड़कियों की शिक्षा पर चिंता जताते हुए कहा कि आज भी तमाम गांव ऐसे हैं, जहां की बेटियां शिक्षा से वंचित रह जाती हैं, इसके लिए जागरूकता के कार्यक्रमों को सघन रूप से चलाने की जरूरत है। इसके अलावा देश में कन्‍या भ्रूण हत्‍या सबसे बड़ी चिंता का विषय है। घटते लिंग अनुपात से आगे चलकर विकट समस्‍याएं पैदा हो सकती हैं।

इस मौके पर राष्‍ट्रपति ने छात्राओं से मुलाकात भी की। इससे पहले जब राष्ट्ररपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल का राजधानी लखनऊ पहुंचीं तो अमौसी हवाई अड्डे पर राज्यपाल बीएल जोशी, मुख्यमंत्री सुश्री मायावती एवं कैबिनेट के मंत्री समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति हवाई अड्डे पर उतरने के तुरंत बाद हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन के लिए रवाना हुईं। यहां उनके लिए विशेष हैलीपैड तैयार किया गया था। यहां से वह कार से आईटी कालेज गयीं।

इस अवसर बतौर विशेष अतिथि के रूप में राज्यपाल बीएल जोशी भी उपस्थित थे। राष्ट्रपति के आगमन पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे। इस संदर्भ में मंगलवार को जिलाधिकारी अनिल कुमार सागर ने कालेज परिसर का निरीक्षण किया और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम की समीक्षा भी की। कार्यक्रम की सफलता के लिए कालेज प्रशासन ने भी खासी मशक्कत की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+