कालेधन वालों के नाम सार्वजनिक करे केन्द्र सरकार : भाजपा

भाजपा प्रवक्ता निर्मला सीतारमण ने यहां संवाददाताओं से कहा, मीडिया के एक वर्ग ने आज जानकारी दी है कि जेनेवा के एचएसबीसी बैंक में भारत के करीब 700 लोगों ने कालाधन जमाकर कर रखा है, जिसकी राशि चार हजार करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है। इसलिए उन सभी का नाम सबके सामने आये।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि सरकार इसं मामेले को लेकर काफी सजग नहीं है तभी तो वो नामो का खुलासा नहीं कर रही है। सुप्रीम कोर्ट के दबाव में भी उसने कालाधन रखने वालों की आधी सूची ही अदालत में सौंपी। यह दर्शाता है कि कांग्रेस नीत सरकार आधे-अधूरे मन से कालेधन के मसले से निपट रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि सरकार इन सभी 700 लोगों के नाम सार्वजनिक करे और कुछ चुनिंदा लोगों के नामों का ही खुलासा नहीं करे क्योंकि अगर सरकार ऐसा करेगी तो इससे उसके खिलाफ ही सवाल खड़े होंगे।












Click it and Unblock the Notifications