उद्धव ठाकरे आडवाणी की जनसभा में करेंगे शिरकत

आडवाणी की जन चेतना यात्रा चार नवंबर को शाम चार बजे ऐरोली-मुलुंड टोल नाका से मुंबई में प्रवेश करेगी। पुरोहित ने कहा कि यात्रा ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से गुजरेगी और जोगेश्वरी-विखरोली लिंक रोड से वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे होते हुए शाम को बोरिवली पहुंचेगी। मुंबई में आडवाणी 39 किलोमीटर का मार्ग तय करेंगे जिसमें उनके साथ 3,000 से अधिक युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का काफिला रहेगा।
पुरोहित ने कहा कि आडवाणी सात स्थानों पर ठहरेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं व नागरिकों को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि वह बोरिवली में पांच नवंबर को सुबह संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे और फिर ठाणे जिले की ओर बढ़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications