राजा शेट्टी गिरोह का शार्प शूटर सिराज गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार एसटीएफ को सूचना मिली कि कर्नाटक निवासी राजा बोनान्जा उर्फ राजा शेट्टी गिरोह के शूटर उत्तर प्रदेश में सक्रिय है। जानकारी के अनुसार शूटर राजधानी में भी किसी खास मकसद से आया है। पता चला कि सिराज राजा शेट्टी के इशारे में कर्नाटक में अपराध तो करता ही है साथ ही अवैध हथियारों को लाता ले जाता भी है। इन सारी जानकारियों को एकत्र कर एसटीएफ लम्बे समय से उसकी तलाश में जुटी थी। सिराज व उसके कुछ साथी राजा शेट्टी के लिए काम करने के लिए नये नये लडकों को प्रलोभित कर अपराध की
दुनिया में ढकेल रहे हैं। इस सूचना के आधार पर एसटीएफ ने पिछले दो सितम्बर को इसी गिरोह के सक्रिय सदस्य शूटर जावेद उर्फ अजय को एसटीएफ ने लखनऊ से गिरफ्तार किया था। जावेद से पूछताछ में पता चला कि उसके साथ सिराज मंगलोर में एक व्यापारी के अपहरण के प्रयास में शामिल रहा था और नीरज श्रीवास्तव के साथ मिलकर बैंगलोर में अन्य घटनाऐं भी अंजाम दी थी।
जावेद से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने अपना नेटवर्क तेज कर जाल बिछाया औश्र लखनऊ के चिनहट इलाके से शेट्टी गिरोह के शार्प शूटर सिराज अहमद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सिरोज के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, मोबाइल फोन व दो सिमकार्डों की बरामदगी दिखायी है। एसटीएफ का कहना है कि पूछताछ में उसने बताया कि वह नीरज श्रीवास्तव का परिचित है। नीरज राजा शेट्टी के लिए काम करता है। उसके कहने पर सिराज पिछले साल दिसम्बर में मैसूर गया था तथा उसके साथ दीपक उर्फ बहादुर थापा भी गया था। सिराज गोरखपुर जिले के गुलरिया क्षेत्र के तैयब टोला का रहने वाला है। एसटीएफ उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि सिराज की निशानदेही पर कुछ और अपराधियों तक पहुंचने के सबूत मिल जाएं।












Click it and Unblock the Notifications