मकान पाने के लिए जोकर बनेंगे लोग

उधर, प्रशासनिक तौर पर नवनियुक्त हो रहे हुडा प्रशासक और डीसी अपनी ज्वाइनिंग के कारण इस मामले में कुछ नहीं कह पाएंगे। एसोसिएशन के सदस्य अजय यादव ने बताया कि हम सभी 13 नवंबर को बीपीटीपी पुल पर जमा होंगे और वहां से बाईपास से होते हुए सेक्टर -16 स्थित सांसद के रेस्ट हाउस तक जाएंगे। वहां से नैशनल हाइवे होते हुए सेक्टर -15 ए स्थित हूडा प्रशासक और डीसी के घर जाएंगे और प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान हम जोकर की टोपी और कपड़े पहनेंगे और मास्क लगाएंगे।
यादव ने बताया कि यह हमारा अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन होगा। इसमें 500 से 600 लोगों के हिस्सा लेने की संभावना है। इसके लिए हमने ग्रेटर फरीदाबाद में अपना घर बनाने का सपना देखने वाले लोगों को एकत्रित करना शुरू कर दिया है। हम लोगों को एसएमएस कर रहे हैं और मेल कर एकत्रित होने के संदेश भेज रहे हैं। 13 नवंबर को सभी लोग अपने परिवार के साथ प्रदर्शन में शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications