मुख्यमंत्री गहलोत ने 5 लाख देकर किया साहसी चालक को सम्मानित

उन्होंने कहा कि इस कार्य से यह संदेश गया है कि राज्य सरकार साहसिक कार्य करने वाले व्यक्तियों का सदैव सम्मान करती है। गौरतलब है कि शनिवार को जोधपुर में रातानाडा चौराहा स्थित पेट्रोल पम्प पर एक टैंकर में अचानक आग पकड़ने पर चालक लक्ष्मण राम चौधरी जलते हुये टैंकर को अपनी जान की परवाह किये बगैर आबादी क्षेत्र से दूर सूनी जगह ले गया, जिससे एक बडा हादसा टल गया था।
मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे आखलिया चौराहे के पास स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल खाली करते समय टैंकर में आग लग गई थी। टैंकर चालक निसार ने साहस का परिचय देते हुए आग से घिरे टैंकर को लेकर कर करीब तीन किलोमीटर दूर सुनसान इलाके में खड़ा कर दिया। दमकलों की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।












Click it and Unblock the Notifications