लालू की राह पर दिग्विजय, उन्हीं की तरह डूब जायेगें : भाजपा

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि दिग्विजय सिंह की नजर में पूरा देश बेईमान है बस कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी ही दूध के धुले हैं। जोशी ने कहा कि अगर कांग्रेस के वरिष्ठ अधिकारियों में थोड़ी भी नैतिकता बची हो तो उन्हें सिंह को शांति बनाए रखने के लिए कहना चाहिए ताकि वह दूसरों पर मिथ्यारोप न लगाते फिरें। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अधेयक्ष नीतीन गडकरी ने भी कहा था कि दिग्विजय सिंह की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, उन्हें बीमार समझ कर माफ कर देना चाहिए।
गौरतलब है दिग्विजय सिंह ने गुरूवार को अपने एक विवादास्पद बयान में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा पर आरोप लगाया था कि वह लोगों का ध्यान हिंदू आतंकवाद से हटाने के लिए भ्रष्टाचार के मुद्दे को अपना हथियार बना रहे हैं। उनका प्लान ए जो कि रामदेव के रूप में था, फेल हो चुका है। प्लान बी अन्ना हजारे के रूप में था, जो कि विवादों में आ गया है और भाजपा-आरएसएस प्लान सी के तहत आर्ट ऑफ लिविंग के गुरू श्री श्री रविशंकर के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications