सरकारी हथियार लूटने वाला गिरोह एसओजी की गिरफ्त में

राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था सुबेश कुमार सिंह का कहना है कि एसओजी ने सोमवार को बड़ी सफलता मिली जब एक गिरोह का सफाया हो गया। सिंह ने बताया कि 14 अक्टूबर को सहारनपुर जिले के बेहट क्षेत्र में बदमाशों ने धौला कुआं पिकेट पर तैनात आरक्षी बलबीर सिंह व होमगार्ड इंतिजार को गोली मारकर उनकी दो सरकारी रायफलें व 15 कारतूलस लूट ली थीं। इस घटना में आरक्षी बलबीर सिंह की मृत्यु हो गयी थी तथा होमगार्ड बुरी तरह से घायल हो गया था।
उन्होंने बताया कि इस घटना की छानबीन में पता चला कि पुलिस कर्मियों पर हमला करने वाले गिरोह का सरगना कोई और मुस्तफा उर्फ कग्गा है। इस गिरोह में एक महिला सदस्य भी है जो पुलिस कर्मियों को अपना निशाना बनाकर उन पर हमला करती है तथा उसके साथी सरकारी हथियार उड़ा ले जाते हैं। पुलिस ने गत 27 अक्टूबर की रात गंगोह क्षेत्र के बीनपुर के जंगल में एक मुठभेड़ के दौरान मुस्तफा को मार गिराया था जबकि उसके साथी भागने में कामयाब हो गए थे।
पुलिस कर्मियों पर हमला करने के कारण पुलिस प्रशासन ने उन पर एक लाख रुपये का इनाम रखा था। सिंह ने बताया कि एसओजी और स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान में पता चला कि फरार गिरोह के लोग गंगोह इलाके के खानपुर के जंगल में छिपे हुए हैं। एसओजी ने पूरी रणनीति तैयार कर बदमाशों को घेरा जिसके बाद दोनों में मुठभेड़ हो गयी काफी देर तक चली गोली बारी के बीच कग्गा के साथी कादिर, शारिक नवाब और शातमा को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से पुलिसकॄमयों से लूटी गयी 303 बोर की दो सरकारी रायफलें व पांच कारतूस, एक तमंचा और बड़ी संख्या में जीवित व खोखा कारतूस बरामद किए गये।












Click it and Unblock the Notifications