जनलोकपाल बिल पास नहीं हुआ तो अन्‍ना फिर करेंगे अनशन

Anti-corruption crusader Anna Hazare
दिल्ली (ब्यूरो)। भ्रष्टाचार के विरुद्ध जंग छेड़ने वाले सामाजिक कार्यकर्ता औऱ योद्धा अन्ना हजारे ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन लोकपाल बिल को लेकर पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने थोड़ा सख्ती और चेतावनी के लहजे में कहा है कि यदि सरकार शीतकालीन सत्र के दौरान जन लोकपाल बिल को पास नहीं करती है तो वह एक बार फिर अनशन की शुरुआत करेंगे। अन्ना ने लिखा है कि इस बार आंदोलन पिछली बार की तुलना में ज्यादा आक्रामक होगा। आपको बता दें कि संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत 22 नवंबर से हो रहा है। यह सत्र 21 दिसंबर तक चलेगा।

अन्ना ने अपने भेजे खत में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लिखा है कि यदि सरकार शीतकालीन सत्र में बिल पास नहीं करती तो वह सत्र के आखिरी दिन से अनशन शुरू कर देंगे। अन्‍ना ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ ही यह चिट्ठी कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और कानून मंत्री सलमान खुर्शीद को भी भेजी है।

गौरतलब है कि अन्ना हजारे ने दो दिन पहले ऐलान किया था कि अब वे अपना मौन तोड़कर देश भर की यात्रा पर निकलेंगे। साथ ही उन्होंने साफ कर दिया है कि जन लोकपाल बिल पास होने तक वे चुप बैठने वाले नहीं हैं। अन्ना ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि 'मेरे जेहन में मौन व्रत छोड़ने का इरादा आ रहा है। मुमकिन है कि अगले तीन-चार दिन में मैं यह व्रत तोड़ दूं।'

रविवार को अपनी टीम के तीन अहम सदस्यों प्रशांत भूषण, अरविंद केजरीवाल और किरण बेदी के साथ मुलाकात के तुरंत बाद उन्होंने यह ऐलान किया। पिछले हफ्ते ही उन्होंने ब्लॉग के जरिए कहा था कि उनको कुछ शारीरिक तकलीफें बनी हुई हैं, जिन्हें दूर करने के लिए वे अभी मौन जारी रखना चाहते हैं। उन्होंने लिखा है कि 'मैं यात्रा पर निकलूंगा और उन सभी युवक, युवतियों, किसानों, मजदूरों और स्कूली छात्र-छात्राओं से मिलना चाहूंगा, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ इस आंदोलन में शरीक हुए और इस उद्देश्य के लिए जेल तक गए।' अन्ना ने कहा है कि खासकर वे चाहते हैं कि जिस तरह उन्हें अपने पिछले आंदोलन के दौरान इन युवक-युवतियों से ऊर्जा हासिल हुई, उसी तरह इनसे एक बार फिर से ऊर्जा पा सकें। उनके मुताबिक इस ऊर्जा का उपयोग वे जन लोकपाल बिल को पास करवाने के लिए करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+