लखनऊ के आईटी कॉलेज आयेंगी राष्‍ट्रपति प्रतिभा पाटिल

President of India Pratibha Patil
लखनऊ। राजधानी लखनऊ का एतिहासिक इसाबेल थार्बन कालेज एक बार फिर इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा। इस बार कालेज का नाम राष्‍ट्रपति प्रतिभा पाटिल की मेहमान नवाजी के लिए जाना जाएगा। कालेज के 125वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राष्‍ट्रपति बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। देश की प्रथम नागरिक की अगुवाई के लिए कालेज में तैयारियां शुरू हो गयीं है। चारों ओर रंग रोगन हो रहा था छात्राएं नृत्य व गीत की प्रेक्टिस कर रही हैं ताकि वह राष्‍ट्रपति को सांस्कृतिक अंदाज में स्वागत कर सकें।

आईटी कालेज आगामी 2 नवम्बर को अपनी स्थपना के 125 वर्ष पूरे कर रहा है। इस लम्बे इतिहास में कालेज कई उपलब्धियां हासिल कीं। कालेज अधिकारियों के अनुसार वर्ष 1870 में मात्र छह छात्राओं के साथ शुरू होने वाले कालेज में सैकड़ों की संख्या में छात्राएं शिक्षा ले रही हैं। आईटी कालेज एशिया का पहला गर्ल्‍य कालेज था जिसकी ख्याति देश विदेश तक फैली हुई हैं। छात्राओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने में कालेज ने अपना एक अलग मुकाम बनाया है। कुछ माह पूर्व हुए नैक मूल्यांकन में कालेज को ग्रेड ए दिया गया है।

लम्बे समय से यह मांग भी चल रही है कि कालेज को स्वतंत्र यानि ऑटोनोमस कर दिया जाए। जबकि कालेज को डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा भी जल्द ही मिलने वाला है। ज्ञात हो कि कालेज की कई पूर्व छात्राएं विदेशों में रह रही हैं वह भी कालेज के स्थापना दिवस पर आमंत्रित की गयी हैं ताकि वह अपने अनुभव बांटे और छात्राओं को बताएं कि पूर्व का माहौल कैसा था। 125 वर्ष पूरे करने के अवसर पर कालेज में एक नवम्बर से चार नवम्बर तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उधर राष्‍ट्रपति के आने की खबर के साथ ही छात्राओं में इस बात की खुशी है कि हो न हो इस मौके पर कुछ ऐसी घोषणाएं हो सकती हैं जो कालेज के नाम को और भी ऊंचाई पर पहुंचा देंगी। आईटी कालेज की प्राचार्य डा. ईएस चार्ल्‍स के अनुसार राष्‍ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष मोहिनी गिरी समेत कई अन्य नामचीन हस्तियां कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। उनका कहना है कि राष्‍ट्रपति प्रतिभा पाटिल दो नवम्बर को दोपहर करीब एक बजे कालेज में उपस्थित होंगी तथा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन करेंगी। राष्‍ट्रपति के राजधानी आगमन को लेकर प्रशासन पुरी तरह से चुस्त दुरस्त हो गया है। राष्‍ट्रपति के लिए कॉलेज के सामने स्थित पुलिस लाइन में विशेष हैलीपैड बनवाया जा रहा है। राष्‍ट्रपति अमौसी एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन तक आएंगी। राजधानी में अभी से हाई एलर्ट घोषित कर दिया गया है सड़कों पर चौकसी बढ़ा दी गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+