लखनऊ में दुकानदार की गला दबाकर हत्या

Shopkeeper killed in Lucknow
लखनऊ। सीतापुर रोड स्थित बीकेटी के रैथा गांव के निकट एक शव बरामद हुआ। शव की शिनाख्त हुर्ई तो पता चला कि शव दुकानदार का है जिसकी गला दबाकर हत्या की गयी। उसके गले पर चोट के निशान थे और नाक से खून बह रहा था। शव के पास उसका पर्स पड़ा था जिसे पूरी तरह से खाली कर लिया गया था। पुलिस का कहना है कि चोटें देखकर लगता है कि मृतक व हत्यारों के बीच संघर्ष हुआ होगा जिसके बाद उसकी हत्या की गयी।

बक्शी का तालाब के उमरबारी गांव निवासी रामू यादव (22) का शव रैथा गांव के पास स्थित लता ब्रिक फिल्ड के निकट मिला। पलरी गांव के प्रधान ने पुलिस को सूचना दी छत्रपाल किसान के खेत में एक शव पड़ा है। मृतक के शरीर पर लोवर व टी-शर्ट मौजूद थी। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही आसपास के लोगों ने शव की शिनाख्त कर ली और रामू के घरवालों को सूचना दी। रामू के शव मिलने की खबर पाकर उसके घरवाले भी मौके पर पहुंच गए।

परिजनों ने बताया कि उसके पिता रमेश व तीन भाई राजू, वीरेद्र्र व सुरेन्द्र भईया-दूज के मौके पर रिश्तेदारी में गए हुए थे। घरवालों ने बताया कि घर में सिर्फ रामू और उसका छोटा भाई मौजूद थे। देर रात रामू अचानक लापता हो गया और सुबह उसका हत्या कर फेंका गया शव बरामद हुआ। रामू की लता ब्रिक फिल्ड के पास ही एक परचून की दुकान थी। रामू के गले पर चोट के गहरे निशान थे और नाक से भी खून निकल रहा था। उसके घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। संभावना जताई जा रही है कि रामू की गला दबाकर हत्या की गई है। फिलहाल घरवालों ने किसी पर कोई शक नहीं जताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+