हरियाणा की महिला ने मेडिकल रिसर्च के लिए दान किया शरीर

कश्मीरी देवी पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रही थी तथा उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। बीती रात उनका निधन हो गया। कश्मीरी देवी इन्सां का पूरा परिवार ही डेरा सच्चा सौदा से जुडा हुआ है। उनके पति सतीश इन्सां कल्याणनगर ब्लाक के भंगीदास है वहीं वे स्वयं भी शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग की सदस्या थीं।
उनकी मृत्यु के उपरांत उनके पति सतीश इन्सां व परिवार के सदस्यों ने उनकी आंखे और शरीरदान करने का निर्णय लिया तथा इस बारे में डेरा सच्चा सौदा की साध संगत को सूचित किया। जिसके बाद पीजीआई रोहतक से संपर्क करके शरीर को दान करने के बारे में जानकारी दी, जिस पर वहां से टीम शरीर लेने के लिए सिरसा पहुंची।












Click it and Unblock the Notifications