दिग्विजय ने कहा एहसानफरामोश हैं अन्ना हजारे

दिग्विजय सिंह ने टीम अन्ना के खिलाफ हमला तेज करते हुए कहा कि अन्ना के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को आरएसएस का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है, लेकिन फिर भी अन्ना उनका आभार नहीं जता रहे हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर दिग्विजय ने लिखा कि, बाबा रामदेव अपने अभियान के प्रति आरएसएस के समर्थन के बारे में कहीं अधिक ईमानदार हैं। समझ नहीं आता कि अन्ना आरएसएस से दूरियां क्यों बना रहे हैं।
इससे पहले कांग्रेस महासचिव ने भाजपा अध्यक्ष नीतिन गडकरी की एक पुस्तक का विमोचन करने को लेकर आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर की आलोचना की थी। वहीं, कुछ दिन पहले उन्होंने कहा था कि भाजपा स्वामी अग्निवेश के साथ विवाद में अरविंद केजरीवाल के समर्थन में उतर रही है जिससे उनका दावा सही ठहरता है कि भाजपा और आरएसएस केजरीवाल का समर्थन कर रहे हैं।
दिग्विजय ने इससे पहले रविशंकर को आगाह किया था कि आरएसएस और भाजपा प्लान ए- बाबा रामदेव, प्लान बी- अन्ना हजारे और प्लान सी- श्रीश्री रविशंकर हैं। और भाजपा और आरएसएस इन तीनों का इस्तेमाल कर रही है। इंडिया अगेनस्ट करप्शन को मिले कोष केजरीवाल के टस्ट को कथित तौर पर हस्तांतरित होने से पैदा हुए विवाद के बाद दिग्विजय ने ट्विटर पर लिखा था कि भाजपा केजरीवाल के समर्थन में उतर गई है।












Click it and Unblock the Notifications