यूपी में जन्म लेगा दुनिया का सात अरबवां बच्चा

7 Billionth child of the World will born in Uttar Pradesh
लखनऊ। जनसंख्या वृद्घि को लेकर चर्चा में बना रहे वाला उत्तर प्रदेश इस क्षेत्र में और चर्चित होने जा रहा है। आगामी 31 अक्टूबर को यह प्रदेश दुनिया के सात अरबवें बच्चे के पैदा का रिकार्ड बनाने जा रहा है। यूपी के नाम यह रिकार्ड दर्ज होगा यह तो तय है लेकिन भ्रम इस बात का है कि यह सात अरबवां बच्चा बागपत की पिंकी पवार का होगा या राजधानी लखनऊ के आस पास के किसी गांव का।

यूनाइटेड नेशन पोपुलेशन फंड संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनपीएफ) का दावा है कि दुनिया में सबसे ज्यादा जन्म दर रखने वाले उत्तर प्रदेश के किसी गांव में आगामी 31 अक्टूबर को दुनिया के सात अरबवें बच्चे का जन्म होगा। जनसं या क्षेत्र में काम कर रहे संगठनों ने उत्तर प्रदेश में उस गांव की खोज शुरू कर दी है जहां सात अरबवें बच्चे का जन्म होगा।

भारत के किसी भी राज्य से उत्तर प्रदेश में जन्म दर सबसे ज्यादा है। वहीं बोसनिया के एक शरणार्थी परिवार में 1999 में दुनिया का छह अरबवां बच्चा पैदा हुआ था। छह अरबवें बच्चे के आने पर बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित किये गये थे लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं किया जा रहा है। बच्चों के हितों के लिये काम करने वाली एक अंतराष्ट्रीय संस्था का कहना है कि सात अरबवें बच्चे के धरती पर आने के बाद व्यावसायिक संगठनों, बच्चों के लिये काम करने वाली स्वयंसेवी संस्थानों और लोगों से कहा जायेगा कि वह दुनिया में आने वाले सात अरबवें बच्चे के जीवन को खुशहाल बनाने के लिये अपने अपने विचार भेजें।

इस संस्था का भी कहना है कि दुनिया में आने वाला सात अरब वां बच्चा एक कन्या होगी, जिसका जन्म राजधानी लखनऊ के पास किसी गांव में होगा। संस्था ने आम के उत्पादन के लिये मशहूर मलिहाबाद के माल इलाके में इस बच्ची के जन्म की संभावना जतायी है। यूएनपीपी के एक अधिकारी ने कहा कि राजधानी लखनऊ के बीस किलोमीटर के दायरे में सात संभावित मां का चयन किया गया है जो आगामी 31 अक्टूबर को बच्चे को जन्म देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+